रायपुर। सिन्धी मातृभाषा दिवस के शुभ अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत टिकरापारा, रायपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नए गठन को समाज के सभी वर्गों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया है:
- संरक्षक: झामन दास बजाज, बी. सी. राजपाल, राजकुमार डे़ंगवानी
- अध्यक्ष: आनंद स्वरूप गेहानी
- उपाध्यक्ष: दिलीप कृष्णानी, शिव कुमार जीवानी
- कोषाध्यक्ष: राजेश देवानी
- महासचिव: देवेश गेहानी
- सचिव: जित्तू बृजवानी
- सह सचिव: रूपलाल जयसिंघानी
- संगठन प्रभारी: सुखराम बदलानी
- कार्यकारी सदस्य: संजय कृष्णानी, प्रकाश बदलानी, कान्हा मटलानी, मोहित कृष्णानी, गुलशन बदलानी
समाज के सक्रिय सेवादारी प्रेम प्रकाश मध्यानी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजजनों ने नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन ने न सिर्फ सिन्धी भाषा और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि सामूहिक सहभागिता और नेतृत्व के महत्व को भी उजागर किया। पंचायत की यह नई टीम आने वाले समय में समाजहित में प्रभावशाली कार्य करने का संकल्प ले रही है।