रायपुर। कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष में अपने पार्षद दल के नए पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है। इसमें संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता और शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में इन नियुक्तियों की आधिकारिक जानकारी भेज दी है। इस सूची पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं, और जल्द ही इसे औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि संदीप साहू नगर निगम में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ पार्षदों में से एक हैं। इन नई नियुक्तियों के बाद पार्टी को नगर निगम में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद है। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस फिलहाल विपक्ष की भूमिका में है और इस फैसले के बाद पार्षद दल की मजबूती और प्रभावशीलता बढ़ सकती है।
रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में इन नियुक्तियों की आधिकारिक जानकारी भेज दी है। इस सूची पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं, और जल्द ही इसे औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा।
Also Read: रायपुर नगर निगम में कांग्रेस ने घोषित किए पदाधिकारी, संदीप साहू बने नेता प्रतिपक्ष