प्राचार्य संजय कुमार पांडेय को यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका से डॉक्टरेट उपाधि
बलौदाबाजार: अम्बुजा विद्यापीठ के प्राचार्य संजय कुमार पांडेय को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल अमेरिका द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
गहन शोध और लेखन का अनुभव
प्राचार्य संजय कुमार पांडेय को मैथेमेटिकल फिजिक्स (विशेष रूप से बाई-मैट्रिक्स थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी) में शोध का गहन अनुभव है। इसके अलावा, उन्होंने भोजपुरी लोकगीतों पर भी एक लघु शोध कार्य किया है।
उनकी लेखनी भी प्रभावशाली रही है। उनके कई लेख और कहानियाँ विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके साथ ही, उन्होंने “पैरेटिंग – लर्निंग ऐंड अनलर्निंग” (भाग-1) नामक एक पुस्तक भी लिखी है, जो गत वर्ष प्रकाशित हुई थी।
राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
प्राचार्य पांडेय को शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अद्वितीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार
- आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू एजुकेशन अवार्ड
- एजुकेशन हीरो अवार्ड
- प्रिंसिपल ऑफ द ईयर – 2023
- राष्ट्रीय विद्या सरस्वती पुरस्कार
- द्रोणाचार्य पुरस्कार
- शिक्षक रत्न पुरस्कार
- अवंतिका राष्ट्रीय सेवा सम्मान
- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार
- श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल
प्राचार्य संजय कुमार पांडेय की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों में अत्यंत हर्ष का वातावरण है। सभी ने उनकी इस सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।