छत्तीसगढ़ दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के लिए रवाना

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के बाद ओडिशा के लिए रवाना हो गईं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने उन्हें विदाई दी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति मुर्मु का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां उन्होंने विधानसभा में संबोधन दिया और कदंब का पौधरोपण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपराओं की सराहना करते हुए “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का नारा भी दिया।

छत्तीसगढ़ दौरे के बाद अब राष्ट्रपति ओडिशा के अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रदेश की विकास योजनाओं और सामाजिक प्रगति पर भी चर्चा की।

राष्ट्रपति का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण अवसर रहा, जिससे प्रदेश की लोकतांत्रिक प्रणाली को और मजबूती मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *