पूज्य सिंधी पंचायत शैलेन्द्र नगर टैगोर नगर के द्वारा मठा (छाछ)वितरण व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ

पूज्य सिंधी पंचायत शैलेन्द्र नगर व टैगोर नगर के द्वारा हनुमान मंदिर के पास टैगोर नगर चौक पर दिन रविवार 3/5/26 को दोपहर 11बजे से 3 बजे तक भीषण गर्मी मे राहगीरो को राहत देने के लिए मठा ( छाछ) व प्रसाद मे बुदी सेव का वितरण किया गया इस वृहद कार्यक्रम मे लगभग दो हजार राहगिरो ने इस सेवा का लाभ लिया व पंचायत को बधाई व आशीर्वाद दिया पंचायत के उपाध्यक्ष पवन प्रीतवानी ने जानकारी देते बताया कि मानव सेवा ही माधव सेवा है मानकर पंचायत समय समय पर सेवा के अनेक कार्य करती है जैसे प्रमुख त्योहारो मे भंडारा वितरण सर्दियो मे कंबल वितरण जरूरत मंदो को अनाज वितरण मेडिकल सहायता पंचायत के द्वारा अनेक कार्य किये जाते है इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से अध्यक्ष हरीश अबिचंदानी, कोषाध्यक्ष एम एल भाटिया,कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, घनश्याम वासवानी,पुरूषोत्तम वासवानी,हेमंत भाटिया ,जयप्रकाश मसंद, घनश्याम बुधवानी, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा,पार्षद अमर गिदवानी,अनिल दुर्गा ,श्री आहूजा आदि उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *