छत्तीसगढ़ में सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत का भव्य गठन सामाजिक एकता और नए संगठनात्मक विस्तार की बड़ी पहल



बजाज बंधुओं का हुवा समागम

बहुउद्देष्यों को लेकर सिंधी भाषी बजाज बिरादरी के समाजजनों का 36 गढ़ स्तर पर हुवा गठन

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के सभापति सर्व श्री परमानंद बजाज जी एवं भरत बजाज जी, संस्थापक श्री सुभाष बजाज जी एवं श्री अनेश बजाज जी के मार्गदर्शन में रायपुर के सिंधी भाषी बजाज सरनेम के सभी वरिष्ठ सदस्यों की आज रविवार को हुई मीटिंग में सामाजिक स्तर पर बहुउद्देशीय दायित्वों के साथ पूज्य 36 गढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत का गठन किया गया ।


जहां सर्वसहमति से पंचायत के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई,
जिनमें प्रदेश अध्यक्ष राजा(सुरेश) बजाज,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष झामनदास बजाज व सतरामदास बजाज, प्रदेश संयोजक सुंदर बजाज,युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष शंकर बजाज,एवं चेयर पर्सन प्रकाश बजाज को नियुक्त किया गया ।


संस्थापक सुभाष बजाज,व प्रमुख सलाहकार अनेश बजाज ,एवं प्रदेश संयोजक सुंदर बजाज नें जानकारी दी कि-
प्रदेश अध्यक्ष राजा बजाज के द्वारा कोर सदस्यों की अनुशंसा से शीघ्र ही अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सेवाभावी एवं उद्देश्यों को गति देने वाले सदस्यों को स्थान देकर बहुँत जल्दी पूरे 36 गढ़ स्तर पर सिंधी भाषी बजाज सरनेम वाले परिवारों को पंचायत में शामिल करके एक दिवसीय विशाल सम्मेलन किया जाएगा,जहां पंचायत के सभी उद्देश्यों को लेकर वरिष्ठ जनों एवं विशिष्ट जनों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी ।
प्रदेश अध्यक्ष राजा(सुरेश) बजाज एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष शंकर बजाज द्वारा आगे बताया गया कि बजाज पंचायत को 3 संभागों में बांटकर जिम्मेदारियां भी बांट दी जाएंगी,जिनमें 1:रायपुर संभाग 2:बिलासपुर संभाग(जिसका सेंटर रायगढ़ रहेगा)
3:बस्तर संभाग,(जिसका सेंटर धमतरी रहेगा)
हैं । सभी संभागों के अध्यक्षों की नियुक्ति करके उन्हें अपनी टीम बनाकर अपने अपने संभागों में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज पंचायत द्वारा संचालित जन कल्याण के कार्यों को किया जाएगा ।


पंडरी कपड़ा मार्केट में स्थित न्यू जनरेशन शोरूम में हुई बैठक में संचालक लक्ष्मण बजाज एवं रोहित बजाज के द्वारा अतिथि देवो भवः के रूप में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शॉल एवं श्रीफल के साथ भव्य सम्मान किया गया, साथ ही स्मृति चिन्ह के रूप में उपहार भी दिया गया ।
प्रदेश युवा अध्यक्ष शंकर बजाज द्वारा पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज पंचायत की तरफ से न्यू जनरेशन के चेयरमैन श्री परमानंद बजाज जी एवं लक्ष्मण व रोहित बजाज जी व उनकी पूरी टीम का उनके आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया गया ।


आज की मीटिंग में विशेष रूप से सर्व श्री सभापति परमानंद बजाज, भरत बजाज,सुभाष बजाज,अनेश बजाज,राजा बजाज,सुंदर बजाज,सतरामदास बजाज,झामनदास बजाज,प्रकाश बजाज,जीवत बजाज,डॉ.अशोक बजाज,सुनील बजाज,शंकर बजाज,घनश्याम बजाज,गंगाराम बजाज,राजकुमार बजाज,अशोक बजाज,जय बजाज,अजय बजाज,दिलीप बजाज,सागर बजाज,अंकित बजाज,अजय बजाज,संतोष बजाज,विक्की बजाज,सत्यप्रकाश बजाज,निर्मल बजाज सहित बजाज बिरादरी मंडल के सभी वरिष्ठ सदस्य शामिल हुवे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *