प्रदेश मुखी सम्मेलन संत युधिष्ठिर लाल- अमां मीरा देवी-संत लालदास- मांढर वाली माता के सानिध्य में

पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत,रजि.122202514913

युवक-युवती की विवाह आयु 21-25 तयशुदा हो

नशाखोरी पर पंचायती प्रतिबंध आवश्यक

रायपुर।। पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत के बैनर तले संत सानिध्य में होने वाले “तिल्डा” में “प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन” कल रविवार, समय प्रातः10बजे से संध्या 6बजे तक रखा गया है।।
महापंचायत के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तार से बताया, सिंधी समाज में विगत कुछ ही वर्षों से जिन कुरीतियों ने जन्म लिया है,वे अत्यंत शोचनीय हैं।।युवा वर्ग का निचला शिक्षा स्तर, नशे की प्रवृत्ति की ओर झुकाव,अधिक उम्र 30-40 में विवाह गलत,सही आयु21- 25, वरिष्ठ जन की राय को सम्मान न देना समाज के भविष्य को दांव पर लगाना साबित हुआ है।।सभी विषयों पर बैठक को चार सत्रों में बांटा गया है:उद्घाटन सत्र परिचय: जितेन्द्र बडवानी द्वारा11- 12बजे

A.प्रथम सत्र :इंदर डोडवानी विषय: विवाह में देरी एवं बढ़ते तलाक पर चर्चा व समाधान, निर्णायक 1.डी डी आहूजा बिलासपुर- 2रूपचंद भीमनानी राजनांदगांव-3.राशि बलवानी रायपुर।।

B.द्वितीय सत्र:गोविंद वाधवानी विषय: नशाखोरी व सट्टा जुआ के प्रति आकर्षण पर चर्चा व निदान निर्णायक 1नानक रेलवानी बिल्हा,2.राजा देवनानी कांकेर 3.भावना कुकरेजा रायपुर

C.चेतन तारवानी विषय:पंचायत के संचालन पर चर्चा एवं सभी मुखीगण का सम्मान सत्र निर्णायक 1.मन्नूमल मोटलानी

D.किशोर आहूजा- राजेश वासवानी, विषय: खुला मंच, अध्यक्ष की सहमति से चर्चा श्रीचंद सुंदरानी- अमर गिदवानी-चेतन तारवानी-विनोद मेघानी- कमल बजाज

प्रवक्ता दिनेश आनंद के अनुसार आयोजक द्वय तिल्डा पंचायत मुखी शमनलाल खूबचंदानी, सचिव किशोर सेतपाल, भाटापारा मुखी अनिल गिदवानी ने छग की समूची 160पंचायतों के 800 पदाधिकारियों हेतु पूरी-पूरी व्यवस्था की गई है,जिनका दोहड़-मोमेंटो से सम्मान किया जाएगा।।
प्रति,सम्पादक महोदय,

दैनिक पत्र समूह,

प्रवक्ता:छग सिंधी सेवा महापंचायत दिनेश आनंद अठवानी मो.7879311110-9340282830

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *