आम महोत्सव में मैंगो व्यंजन प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मिला सम्मान

रायपुर, : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विभाग एवं प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव में मैंगो व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में निर्णायक एवं मुख्य वक्ता प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय ने प्रतिभागियों को आम से बनने वाले विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी बताई एवं प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती ममता चंदेल, अध्यक्ष जय हरीतिमा लेडिस क्लब, आईजीकेवी रायपुर द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। *प्रतियोगिता परिणाम:**प्रथम*: शंपा यादव *द्वितीय*: अंशिका नायक *तृतीय*: सान्वी नायडू सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए।30 मई को समापन अवसर पर सहयोगी संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए मैंगो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।मंच संचालन श्वेता एंकर द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने किया।इस अवसर पर लक्ष्मी यादव, डॉ. अनिल चौहान, सर्वत्र सेठी, मनीषा त्रिवेदी, शिल्पी नागपुरे, राम खटवानी, डी.के. तिवारी, दलजीत बग्गा, एस.के. टांग सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *