मैंगो व्यंजन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विभाग एवं प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा आयोजित आम महोत्सव में आम के बने व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायक एवं मुख्य वक्ता प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय द्वारा आम के द्वारा कैसे व्यंजन बनाए रेसिपी बताई गई। मुख्य अतिथि श्रीमती ममता चंदेल जी अध्यक्ष , जय हरीतिमा लेडिस क्लब आईजीकेवी रायपुर द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया व्यंजन प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे। प्रथम: शंपा यादव, द्वितीय: अंशिका नायक, तृतीय: सान्वी नायडू सांत्वना पुरस्कार प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए कल 30 तारीख समापन अवसर पर संस्थाओं का सम्मान एवं बच्चों का मैंगो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन उसके पश्चात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी द्वारा प्रदान की गई मंच संचालन श्वेता एंकर द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *