✨ श्री श्रीचन्द्र प्राकट्य महोत्सव – स्नेहिल आमंत्रण ✨

प्यारे गुरुमुख सज्जन,
शिवस्वरूप उदासीनाचार्य जगद्गुरु श्री श्रीचन्द्र भगवान जी के 532वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर आयोजित अलौकिक उत्सव में आपको सपरिवार हार्दिक आमंत्रण है।
आइए, परिवार और इष्ट-मित्रों सहित पधारकर सत्संग, भक्ति और सेवा का दिव्य अनुभव प्राप्त करें।

📅 कार्यक्रम विवरण
दिनांक: रविवार, 20 सितम्बर 2026
🕕 सायं 06:00 बजे: श्री गुरु श्रीचन्द्र भगवान जी का षोडशोपचार पूजन, श्रीचन्द्र चालीसा एवं श्रीचन्द्र अष्टक पाठ
🕖 सायं 07:00 बजे: भगवान श्रीचन्द्र सत्संग सुधा
🕗 सायं 08:00 बजे: जन्मोत्सव की धूम, मात्रा शास्त्र का पाठ, महाआरती एवं पल्लव (प्रार्थना)
🕘 रात्रि 09:00 बजे: महाप्रसाद (भण्डारा)

🛕 कार्यक्रम स्थल
सिन्धू भवन, एस.ए.एफ. चौराहा, रीवा

अपने व्यस्त और दौड़भाग भरे जीवन से थोड़ा समय निकालकर, एक शाम भगवान श्रीचंद्र जी के चरणों में अर्पित करें।
इस पावन प्राकट्य महोत्सव के उत्सव में सम्मिलित होकर इसके दिव्य परमानंद को अपने भीतर आत्मसात करें और अपने जीवन को कृतार्थ करें।

📌 विशेष अनुरोध: परंपरा के अनुसार सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर ही आरंभ और संपन्न होंगे। अतः समय पालन में सहयोग करें और नियत समय से पूर्व पधारकर अपना स्थान ग्रहण करने की कृपा करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *