जिंदल स्टील लिमिटेड के अध्यक्ष श्याम सुंदर बजाज से सौजन्य मुलाकात

रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिंदल स्टील लिमिटेड के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर बजाज जी से सौजन्य मुलाकात कर संस्था द्वारा पिछले 17 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी-प्रतियोगिता तथा संगोष्ठी में जिंदल स्टील लिमिटेड की सहभागिता एवं सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई। श्री बजाज जी ने संस्था के पर्यावरणीय प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में भरपूर सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान मोहन वर्ल्यानी, दलजीत बग्गा, डॉ. अनिल चौहान, डी.के. तिवारी एवं हरदीप कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *