मुख्यमंत्री साय से नवनियुक्त अध्यक्षों ने की मुलाकात, विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित निवास कार्यालय में निगम और मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सभी अध्यक्षों को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पबद्ध है, और निगम-मंडल इसके प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से योजनाओं और कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर कई नवनियुक्त अध्यक्ष उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • दीपक महस्के – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • सौरभ सिंह – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम
  • राजा पाण्डेय – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम
  • राम सेवक पैकरा – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम
  • अमरजीत सिंह छाबड़ा – अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग
  • चंदूलाल साहू – अध्यक्ष, राज्य भंडार गृह निगम
  • शशांक शर्मा – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद
  • ध्रुव कुमार मिर्धा – अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार बोर्ड
  • योगेश दत्त मिश्रा – अध्यक्ष, श्रम कल्याण मंडल
  • चन्द्रहास चंद्राकर – अध्यक्ष, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *