हाईकोर्ट से भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को बड़ी राहत, 2026-27 सत्र में 100 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने दुर्ग स्थित भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को राहत दी है। कोर्ट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीएएमएस पाठ्यक्रम की 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड के 2 जुलाई 2026 के आदेश तथा इसके खिलाफ पहली और दूसरी अपील खारिज करने के 12 अगस्त और 19 अक्टूबर 2026 के आदेशों को भी रद्द कर दिया।

कोर्ट ने कॉलेज को 25 नवंबर से शुरू होने वाले स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग में 100 स्वीकृत सीटों के लिए शामिल करने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, दुर्ग की ओर से बताया गया कि संस्थान वर्ष 2016-17 से बीएएमएस पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है और उसे 100 सीटों की क्षमता के लिए समय-समय पर अनुमति मिलती रही है। वर्ष 2025-26 के लिए भी उसे विस्तारित अनुमति प्रदान की गई थी।

कॉलेज ने 1 दिसंबर 2025 को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत कर पूर्व में बताई गई कमियों को दूर करने तथा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ और आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के संबंध में नियमों का पालन करने की जानकारी दी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *