सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज के ताज़ा रेट

आज का सोना चांदी रेट एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम पिछले बंद भाव ₹98,484 से गिरकर ₹96,085 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत ₹95,607 से बढ़कर ₹96,613 प्रति किलो हो गई।

गुणवत्ता के अनुसार सोने के ताजा रेट (₹ प्रति 10 ग्राम):

  • सोना 999: ₹96,085
  • सोना 995: ₹95,700
  • सोना 916: ₹88,014
  • सोना 750: ₹72,064
  • सोना 585: ₹56,210
  • चांदी 999: ₹96,613 प्रति किलो

शहरवार 22K, 24K और 18K सोने की कीमतें:

  • दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़:
    22K – ₹90,300 | 24K – ₹98,500 | 18K – ₹73,890
  • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई:
    22K – ₹90,150 | 24K – ₹98,350 | 18K – ₹73,760
  • पटना, अहमदाबाद:
    22K – ₹90,200 | 24K – ₹98,400 | 18K – ₹73,800

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹2,400 गिरकर ₹99,200 पर आ गया, जो मंगलवार को ₹1,01,600 के रिकॉर्ड स्तर पर था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹3,400 लुढ़ककर ₹98,700 तक आ गया।

आज का सोना चांदी रेट वैश्विक बाजार की चाल और मांग-आपूर्ति के अनुसार दिनभर में बदल सकता है, इसलिए निवेश और खरीदारी से पहले ताज़ा जानकारी जरूर लें।