आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं 22 मार्च 2025 का राशिफल।
मेष (Aries)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिवार का सहयोग मिलेगा और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में लाभ होगा।
वृषभ (Taurus)
बिजनेस में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक मदद मिलने के योग हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
मिथुन (Gemini)
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी विवादों से बचें और धैर्य बनाए रखें।
कर्क (Cancer)
दिन सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बोलने से पहले सोचें। व्यापार में स्थिति स्थिर रहेगी।
सिंह (Leo)
आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है।
कन्या (Virgo)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बिजनेस में शत्रु पक्ष बाधा डाल सकते हैं। धन संबंधी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला (Libra)
रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें और व्यर्थ के विवादों से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पर्सनल लाइफ में तनाव हो सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
दिन शानदार रहेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और धन लाभ के योग हैं।
मकर (Capricorn)
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी से मदद मांगने पर फायदा होगा।
कुंभ (Aquarius)
परिवार में नया मेहमान आ सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा और निवेश से लाभ मिलेगा।
मीन (Pisces)
परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें