रायपुर, 6 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) ने अपने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कुल 72 कर्मचारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। इस आदेश पर कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) आ. म. परिमल ने हस्ताक्षर किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, परीक्षण सहायक श्रेणी-2 से श्रेणी-1 में 48 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा, लाइन सहायक श्रेणी-2 से श्रेणी-1 में 22 कर्मचारियों को तरक्की दी गई है। कार्यालय सहायक ग्रेड-3 से ग्रेड-2 में 1 कर्मचारी, और चपरासी से दफ्तररी के पद पर भी 1 कर्मचारी को पदोन्नति दी गई है।
सभी पदोन्नत कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अगले 7 कार्य दिवसों के भीतर अपने नए पदों और स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करें।
यह आदेश न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि संगठन में कार्य क्षमता और प्रशासनिक संरचना को भी मजबूत करेगा। पदोन्नति पाने वाले कर्मचारी अपने अनुभव के साथ अब और अधिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ ट्रांसमिशन कंपनी पदोन्नति आदेश से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है। यह निर्णय कर्मचारी हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।