छत्तीसगढ़ में आंदोलनों को लेकर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज बोले- जनता परेशान, सरकार मौन

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे आंदोलनों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि प्रदेश में आज हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है। जगदलपुर में पटवारी और छात्रावास अधीक्षक आंदोलन कर रहे हैं। किसान अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

दीपक बैज ने ड्राइवर संघ के 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’ का जिक्र करते हुए कहा कि छोटे वाहनों से लेकर बसों तक का संचालन प्रभावित है। यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्कूल बसें बंद होने से बच्चों की पढ़ाई और आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से ड्राइवर संघ के साथ बातचीत कर मांगों का समाधान निकालने और परिवहन व्यवस्था बहाल करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *