राजधानी में आज सीएम साय का बदलेगा पूरा शेड्यूल…एक के बाद एक अहम बैठकों पर रहेगी नजर

 रायपुर :  आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रशासनिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर व्यस्त रहेंगे। दिन की शुरुआत मंत्रालय में होने वाली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक से होगी, जहां विभागीय कामकाज की प्रगति और योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।बैठक में विभाग की योजनाओं, कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।

भाजपा कार्यालय में संगठन से जुड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

मंत्रालय की बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। यहां वह पार्टी की बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

रात तक जारी रहेगा कार्यक्रमों का सिलसिला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिनभर के निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। प्रशासनिक समीक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *