भाजपा नेता कमल आहूजा ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता कमल आहूजा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ संगठन द्वारा सौंपे गए सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष, भाजपा बिलासपुर (ग्रामीण) को भेजते हुए तत्काल प्रभाव से संगठन से अलग होने की घोषणा की है।

कमल आहूजा ने अपने इस्तीफे में कहा है कि संगठन द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों से वे आहत और असंतुष्ट हैं। इसी कारण उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक दायित्वों से त्यागपत्र देने का फैसला लिया है।

उन्होंने जिला अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता एवं सभी पदों से कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही उन्होंने भाजपा में कार्य करने का अवसर देने के लिए संगठन और शीर्ष नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया है।

कमल आहूजा ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों में उनके लिए पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करना संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

कमल आहूजा करगी रोड, कोटा के वार्ड क्रमांक 12 के निवासी हैं। उन्होंने 2 जुलाई 2026 को कोटा से अपना इस्तीफा भेजा है। फिलहाल उनके इस्तीफे को लेकर भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *