सिंधी समाज की आस्था के केंद्र सिंधु अमरधाम आश्रम, चकरभाठा स्थित झूलेलाल मंदिर में संत साईं श्री लालदास जी से पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के पदाधिकारियों ने रूबरू मुलाकात कर साईं जी का पुष्प-हार शाल से सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साईं श्री लालदास जी ने पंचायत के पदाधिकारियों का शाल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन कर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत की एकता, प्रगति एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत के प्रदेश संयोजक सुन्दर बजाज, प्रमुख सलाहकार अनेश बजाज, प्रदेश महासचिव अमर बजाज, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम बजाज, वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल दानवानी, मनोहर खट्वानी, सिंधी पंचायत चकरभाठा अध्यक्ष सुरेश फुटानी, रियासती पंचायत के अध्यक्ष मनोहरलाल मलघानी, उपस्थित थे।*























