29 मार्च 2025 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का हाल

29 मार्च 2025 को अमावस्या का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ लोगों को व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं आपका दिन कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

आज भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है और व्यापार में हानि हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ (Taurus)

मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। व्यापार में नए काम की शुरुआत से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन (Gemini)

रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

कर्क (Cancer)

दिन शुभ रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

सिंह (Leo)

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo)

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

तुला (Libra)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों का हल निकलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रिश्ते में नयापन आएगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

धनु (Sagittarius)

कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक चिंता हो सकती है।

मकर (Capricorn)

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में हानि हो सकती है और किसी अप्रिय समाचार से मन उदास हो सकता है। वाहन खरीदने से बचें।

कुंभ (Aquarius)

रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। पार्टनर के साथ बातचीत में सावधानी बरतें।

मीन (Pisces)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं और पारिवारिक विवाद खत्म होंगे।