23 अप्रैल 2025 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने ताजा रेट जारी किए हैं, लेकिन आम जनता को ईंधन की कीमतों में राहत का इंतजार अब भी जारी है। मार्च 2024 के बाद से अब तक कोई नया संशोधन नहीं हुआ है, जब पेट्रोल और डीजल के दाम में आखिरी बार ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करती हैं। इनकी वेबसाइट या एसएमएस सेवा से आप अपने शहर के ताजा रेट आसानी से जान सकते हैं।
प्रमुख शहरों में आज का रेट (प्रति लीटर):
- दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
- मुंबई: पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97
- कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.85 | डीजल ₹92.44
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.86 | डीजल ₹91.02
- लखनऊ: पेट्रोल ₹94.65 | डीजल ₹87.76
- नोएडा: पेट्रोल ₹94.87 | डीजल ₹88.01
- गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.19 | डीजल ₹88.05
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.24 | डीजल ₹82.40
- पटना: पेट्रोल ₹105.18 | डीजल ₹92.04