आज का पंचांग 10 अप्रैल 2025: महावीर जयंती के दिन जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

10 अप्रैल 2025 का पंचांग गुरुवार के दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। हिंदू धर्म में किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले पंचांग देखकर शुभ मुहूर्त तय किया जाता है। आज महावीर जयंती जैसे पावन पर्व के साथ-साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं।

आज विक्रम संवत 2082 और शक संवत 1947 चल रहा है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि 1:00 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ हो जाएगी। चंद्रमा शाम 7:05 बजे तक सिंह राशि में और फिर कन्या राशि में गोचर करेंगे। नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 12:24 बजे तक पूर्वा फाल्गुनी, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। योग में पहले वृद्धि योग और सायं 6:58 बजे से ध्रुव योग प्रभावी होगा।

आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:25 से 12:45 तक है, जो किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए अति शुभ है। वहीं राहुकाल दोपहर 1:54 से 3:29 बजे तक रहेगा, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। सूर्य आज प्रातः 6:04 बजे उदित होंगे और सायं 6:36 पर अस्त होंगे।

चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा और अन्य शुभ कार्यों के लिए सुबह 6:04 से 7:47 तक ‘शुभ’, दोपहर 12:20 से 1:54 तक ‘लाभ’ और 1:54 से 3:28 तक ‘अमृत’ श्रेष्ठ समय रहेगा।

आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल है, इसलिए उस दिशा में यात्रा से पहले थोड़ा जीरा खाकर निकलें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *