दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक की मौत, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

 भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में आज तड़के एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।यह हादसा भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुआ।

सुबह पटरी पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हीरामणि साहू (80 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सेवानिवृत्त शिक्षक थे।सुबह करीब 5 बजे के आसपास वे रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी भानुप्रतापपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खुशियों का माहौल बदला गम में

परिजनों के अनुसार परिवार में हाल ही में एक शादी संपन्न हुई थी और घर में खुशी का माहौल था। लेकिन इस हादसे की खबर ने पूरे परिवार की खुशियों को पलभर में गहरे शोक में बदल दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *