आज 21 मार्च 2025 को चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि भोर 4:24 बजे तक रहेगी, जबकि शाम 6:42 बजे तक सिद्धि योग रहेगा। रात 1:46 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज श्री शीतला सप्तमी भी मनाई जाएगी। आइए, जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में मन लगेगा। घर-परिवार से जुड़ी चिंताओं पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेरणादायक किताबें पढ़ना या फिल्में देखना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
मकान या प्लॉट खरीदने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। संतान को नौकरी मिलने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बेकार की उलझनों से बचें। आज का दिन आत्ममंथन के लिए अच्छा रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
फाइनेंस और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक दिन रहेगा। कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखें, सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुखद बदलाव संभव है।
सिंह राशि (Leo)
ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी। किसी बिजनेस ट्रिप से लाभ मिलने की संभावना है। दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
ट्रांसफर या कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। किसी समस्या में फंसे हैं तो दोस्तों से सलाह लें। दांपत्य जीवन में सुधार होगा।
तुला राशि (Libra)
आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए फायदेमंद रहेगी। मन को मजबूत बनाने के लिए महान व्यक्तियों की किताबें पढ़ें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। रुका हुआ धन मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से नए संपर्क बनेंगे। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं।
मकर राशि (Capricorn)
कंस्ट्रक्शन और प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी दिन रहेगा। बिजनेस मीटिंग में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के रिश्तों में सकारात्मकता आएगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपके कार्यों की सराहना होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज वाणी में मधुरता बनाए रखें। बच्चों को पढ़ाई में सहयोग करें। दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर सकती है।