आज छत्तीसगढ़ के लोकभवन में महामहिम राज्यपाल जी के मुख्य आतिथ्य में संत गोबिंदराम शदाणी कला एव वाणिज्य महाविधालय की छात्राओं के साथ विधार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया . छत्तीसगढ़ मंडपम के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के यशस्वी विधायक पुरन्दर मिश्रा जी ने की व विशिष्ठ अतिथि के रूप में परम पूज्य नवम ज्योत संत डॉ साई युधिष्ठिर लाल जी की गरिमामई उपस्तिथि रही . महविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सतीश कन्हैयालाल छुगानी ने बताया कि कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया व् महामहिम राज्यपाल जी व विधायक पुरंदर मिश्रा जी से उनके छात्र जीवन के अनुभव के साथ साथ परीक्षा में तनाव का नियंत्रण व उसके चलते उत्पन्न दबाव को झेलने व दूर करने सम्बंधित प्रश्न पूछे . कार्यक्रम का स्वागत उदबोधन प्राचार्या उषा किरण अग्रवाल ने दिया व् कार्यक्रम का संयोजन संजय जोशी जी ने किया . कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के दर्शन निहाल , सिमरन हिंदुजा , गोपाल सोना ,सुरेंद्र छाबड़ा , बंटी गाबड़ा , नन्दलाल साहिता के साथ साथ महाविधालय से कविता शर्मा व वैशाली गौतम हिरवे ने मंच का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ.बी डी थदलानी , सिरिल डेनियल , रवि शर्मा , उषा अग्रवाल , रीता शबनम लुका,मनोज राव ,भूमिराज पटेल ,शीला दुबे आदि समस्त प्राध्यापक उपस्तिथ रहें|





























