वरसी पूर्व संध्या पर ही जय जय श्री राम जय जय बाबा गोदड़ीवाला के नारो से गुज उठा पूरा धाम परिसर
सभी सेवादारी बाबा गेलाराम साहेब की देवरी साहेब इकट्ठा हुए बाबा से वरसी महोत्सव सुख शांति से सम्पन हो प्रार्थना की
आज 14 अक्टूबर हैदराबाद के मशहूर हॉस्पीटल AIG के सुप्रसिद्ध डॉ मोहन रामचंदानी MD, DM द्वारा निः शुल्क स्वास्थ शिविर जिसमे पेट, लिवर, व आतों से संभधित समस्याओ के लिए विशेष परामर्श जाँच शिविर सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक लगया जायेगा जिसका रजिस्ट्रेशन अब पूरा हो गया है

देवपुरी स्थिति पुज्य गोदड़ीवाला धाम मे संत बाबा गेलाराम साहेब के आशीर्वाद से व देवपुरी धाम की महंत अम्मा मीरा देवी व जलगांव धाम के महंत साई देवीदास के सानिध्य मे 3 दिवसीय वरसी महोत्सव श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन इस प्रकार होगा
आज 14अक्टूबर दिन बुधवार सुबह 10 बजे हवन होगा सुबह 11बजे झंडावंदन का कार्यक्रम होगा शाम 5 बजे से रात्रि 1 बजे तक संत महात्माओ व भजन मंडलियो द्वारा सत्संग व भजनो के कार्यक्रम होंगे वही शाम 8 बजे श्री अखंड पाठ साहेब का आरम्भ होगा
गुरुवार 15 अक्टूबर सुबह 11 बजे भगवान झूलेलाल जी का बहिराणा साहेब की पूजा अर्चना व 1 बजे शोभायात्रा निकलेगी फिर शाम 5 बजे से रात्रि 1 बजेhu तक संत महत्माओ व भजन मंडलियो के कार्यक्रम होंगेरात्रि 8 बजे गोदड़ीवाले बाबा की अखंड धूनी साहेब का पाठ साहेब आरम्भ होगा
शुक्रवार 16 अक्टूबर शाम 8 बजे आये हुए सभी संत महात्मा के द्वारा श्री अखंड पाठ साहेब व गोदड़ीवाले बाबा की अखंड धूनी साहेब भोग साहेब होगा व इसी दिन अमृत वेले मे पल्लव साहेब के साथ वरसी महोत्सव का समापन होगा
वरसी महोत्सव मे 15 अक्टूबर को विशाल निः शुल्क स्वास्थ जाँच शिवर व ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगया जायेगा व गोदड़ीवाला प्राथमिक पाठशाला के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा तीनो दिन नीतनेम आरतिया,पावन मदाह साहब, सेवा सत्संग सिमरन चलता रहेगा
तीनो दिन अखंड भंडारा साहेब चलता रहेगा, छत्तीसगढ़ के 11गोदड़ीधाम के अलावा भारतवर्ष के 65 गोदड़ीवाला धाम मे से अनेक धाम के श्रद्धांलु व बाबा भक्तो का आगमन शुरू हो गया है
वरसी महोत्सव के सेवा कार्यों मे इन्दर सचदेव, हरि इसरानी, अमर गिदवानी, पवन प्रीतवानी, सतीश थोरानी, सुशील केसवानी, इंदर थोरानी,लाल खुबचंदानी, दिनेश दावानी, अनिल तुल्यानी,सुनील काशवानी, महेश हरजानी, राजेश गिदवानी, राकेश सचदेव, रवि प्रीतवानी, नवल राय गिदवानी, ईश्वर कोड़वानी, हरीश कोड़वानी,पप्पू थोरानी, दिलीप इसरानी, श्याम केसवानी, मुकेश मंधान, घनश्याम माखीजा,शिवा खुबचंदानी, महेश प्रीतवानी, कमल खुबचंदानी, राज बजाज, दीपक कारा,मेहर माखीजा, संदीप गिदवानी, विशाल खुबचंदानी, रॉकी काशवानी, गन्नू काशवानी, गुल्लु काशवानी, दयाल दास, भागु भाई, रमेश मंधान, व अनेक सेवादार व बाबा भक्त, व श्रद्धालुगण सेवा कार्यों मे लगे हुए है पुज्य गोदड़ीवाला धाम सभी की सेवाओं को नमन करता है
सभी धर्म प्रेमियों, बाबा भक्तो, श्रद्धालुओ को वरसी महोत्सव आरम्भ की हार्दिक बधाई बधाई
अमर गिदवानी, पवन प्रीतवानी
अमर गिदवानी
पवन प्रीतवानी



















