रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सिन्धी समाज की सक्रिय नेत्री श्रीमती सुषमा जेठानी को छत्तीसगढ़ सिन्धी अकादमी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में भारतीय सिन्धू सभा (महिला विंग) की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत श्रीमती जेठानी की इस नियुक्ति से पूरे समाज में खुशी की लहर है। संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाज के लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में सिन्धी भाषा और संस्कृति के विकास को नई मजबूती मिलेगी।




















