Chairperson Shalu Jindal : जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल को सामाजिक विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय नेतृत्व एवं योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित ‘7वें भारत सीएसआर एंड सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2026’ के दौरान प्रदान किया गया।
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मिला सम्मान
यह सम्मान राजधानी नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित होटल प्राइड प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में ‘द ब्रेनालिटिक्स’ की ओर से दिया गया। इस अवसर पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न संस्थानों और व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।
जिन्दल फाउंडेशन ने कई क्षेत्रों में बनाई अलग पहचान
शालू जिन्दल के नेतृत्व में जिन्दल फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, रोजगार, जल एवं स्वच्छता, ग्रामीण आधारभूत संरचना, पर्यावरण संरक्षण, कला, संस्कृति और सामाजिक उत्थान जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। फाउंडेशन की विभिन्न पहल से देशभर में लाखों लोगों को लाभ मिला है।
अवार्ड को टीम के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया
सम्मान प्राप्त करने के बाद शालू जिन्दल ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि जिन्दल फाउंडेशन से जुड़े सभी सहयोगियों, साझेदारों और टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में फाउंडेशन आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
देशभर में सामाजिक बदलाव की दिशा में सक्रिय है फाउंडेशन
जिन्दल स्टील की सामाजिक इकाई जिन्दल फाउंडेशन देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहित से जुड़ी योजनाएं संचालित कर रही है। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास के अवसर पहुंचाना और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार लाना है।



















