रोटरी ईस्ट का भव्य इंस्टॉलेशन सम्पन्न, कमल अग्रवाल ने संभाला अध्यक्ष पद

              

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ईस्ट के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में रोटेरियन कमल अग्रवाल ने क्लब के अध्यक्ष तथा रोटेरियन आशीष अग्रवाल ने सचिव पद की जिम्मेदारी ग्रहण की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति ( इ गा कृ वि वि )गिरीश चंदेल रहे। मुख्य सम्मानित अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश चतुर्वेदी तथा विशिष्ट अतिथि अजय तिवारी सहायक प्रांतपाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि गिरीश चंदेल ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम है। वहीं राकेश चतुर्वेदी ने रोटरी के मूल मंत्र स्वयं से ऊपर सेवा को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अजय तिवारी ने क्लब की नई टीम को नवाचार, सदस्यता वृद्धि और प्रभावी सेवा परियोजनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन कमल अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास एवं सामुदायिक सेवा से जुड़े प्रभावी प्रकल्पों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर दो नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई । सचिव आशीष अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्लब की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

समारोह में शहर के अनेक रोटेरियन्स, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सेवा, मित्रता और नेतृत्व की भावना का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।

प्रदीप गोविंद शितूत
अध्यक्ष
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन , रोटरी मैत्री ट्रस्ट , बाल समाज
सहायक प्रांतपाल ( 2026-27 )
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को चेयरमैन एल्युमिनी , ( 2025 – 26 )
सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर ( 2024 – 2025 )
अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ( 2023 – 24 )
सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर ( 2024 – 2025 )
सचिव
सौ. कुसुम ताई दाबके स्मृति पाठशाला प्रबंध समिति तात्यापारा रायपुर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *