ऑपरेशन रक्षा सूत्र के तहत पुलिस अधिकारियों को बांधा रक्षासूत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला विंग द्वारा “ऑपरेशन रक्षा सूत्र” कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल लाइन थाने में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भावना कुकरेजा के नेतृत्व में महिला विंग की टीम ने ACP श्री रमाकांत साहू, P.R. पटेल (रीडर, SP सिटी) एवं थाना प्रभारी श्री यमन देवांगन सहित सभी पुलिस अधिकारियों को रक्षासूत्र बांधा। महिला विंग ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह पुलिसकर्मी समाज एवं देश की बहनों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद एवं सम्मान की भावना प्रकट करती हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भावना कुकरेजा के साथ हेमा सुंदरानी, मधु नाथानी, मंजू मलंग, पिंकी लालवानी एवं ज्योति हुंडानी भी उपस्थित रहीं।

महिला विंग ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और विश्वास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है। पुलिस के जवान हर परिस्थिति में नागरिकों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, इसलिए उन्हें रक्षासूत्र बांधना महिला विंग के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

जय झूलेलाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *