रायपुर में 16 जून को मनाया जाएगा राजा दाहिर सेन का बलिदान दिवस, जुटेंगे सिंधी समाज के प्रमुख अतिथि

रायपुर। सिंध के अंतिम हिंदू सम्राट और मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शिरोमणि राजा दाहिर सेन के बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर में एक भव्य श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय सिंधु सभा (शहर रायपुर) द्वारा यह गरिमामयी कार्यक्रम 16 जून को सायं 6:00 बजे से 8:00 बजे तक, सिंधु पैलेस (थर्ड फ्लोर), शंकर नगर, रायपुर में आयोजित होगा। इस गौरवशाली स्मरण सभा में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीचंद सुंदरानी, महेश दरयानी एवं चेतन तारवानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर वीर राजा दाहिर सेन के अद्वितीय साहस, राष्ट्रप्रेम और ऐतिहासिक बलिदान को नमन किया जाएगा।

विशेष आकर्षण: यश शर्मा द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री
भारतीय सिंधु सभा, शहर रायपुर के अध्यक्ष तीकम नागवानी ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराना है। इसके तहत कार्यक्रम में यश शर्मा द्वारा निर्मित एक विशेष ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी, जो राजा दाहिर सेन के शौर्य, राष्ट्र रक्षा के लिए किए गए संघर्ष और उनके बलिदान की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी। अध्यक्ष टीकम नागवानी एवं भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारियों ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों से अपील की है कि वे इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर वीर शिरोमणि राजा दाहिर सेन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *