रायपुर : सुशासन तिहार 2026: मूरता शिविर में संजिता का आधार कार्ड हुआ अपडेट, भटकने की चिंता हुई दूर

 गांव-गांव लग रहे जनसमस्या निवारण शिविरों से ग्रामीणों को मिल रही त्वरित राहत

रायपुर, 16 मई 2026 :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम लंगड़ासांड़ की निवासी संजिता का आधार कार्ड मौके पर ही अपडेट किया गया, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हो गया।

अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

आधार कार्ड में सुधार या अपडेट कराने के लिए ग्रामीणों को पहले तहसील मुख्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अन्य कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर में संजिता ने अपना आधार कार्ड अपडेट कराया और उन्हें बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के तत्काल समाधान मिल गया।

संजिता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पंचायत मूरता में आयोजित शिविर में उनका आधार कार्ड अपडेट हो गया और उन्हें कहीं भटकना नहीं पड़ा।

योजनाओं का लाभ लेने में होगी आसानी

आधार कार्ड अपडेट होने से अब संजिता को राशन, बैंकिंग सेवाओं, पेंशन तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। यह सुविधा ग्रामीण महिलाओं और नागरिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

संजिता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव-गांव में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और समय पर राहत मिल रही है।

विभिन्न विभागों ने प्रदान की सेवाएं

मूरता में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण कर उन्हें मौके पर ही लाभान्वित किया गया। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *