रायपुर में ‘केमिस्ट गौरव सम्मान 2026’ का गरिमामय आयोजन: 100 सीनियर केमिस्ट हुए सम्मानित
रायपुर, 25 सितम्बर: जिला दवा विक्रेता संघ रायपुर द्वारा वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के शुभ अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम ‘केमिस्ट गौरव सम्मान 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभ-आरंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

इस अवसर पर संस्था द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक समय से अपनी निष्ठावान सेवाएं दे रहे 100 वरिष्ठ सदस्यों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच पर जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी, संजय रावत, वासुदेव जोतवानी, नितीश जैन, अश्वनी विग, राजेश्वर ठाकुर, भरत बजाज, जगदीश पटेल, श्याम चांडक एवं आसिफ खान सहित कई गणमान्य पदाधिकारी आसीन रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरुण चिमनानी एवं मनीष सोनी ने किया। इस दौरान शैलेश पटेल, वैभव सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन सचिव निरज चौधरी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



















