राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज, 24 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। वह यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु प्रातः 10:35 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी, जहां से वह सीधे विधानसभा के लिए रवाना होंगी। समारोह में उनकी उपस्थिति सुबह 11:15 बजे से निर्धारित है।
इस विशेष आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य विधानसभा सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।