रायपुर। शंकर नगर एवं शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मुरलीधर केवलानी का आकस्मिक निधन हो गया है। 64 वर्षीय केवलानी ने हैदराबाद में अंतिम सांस ली। उनके निधन का दुखद समाचार मिलते ही पूरे शहर और सिंधी समाज में गहरा शोक छा गया।
मुरलीधर केवलानी अपने कार्यकाल के दौरान समाज सेवा में सदैव अग्रणि रहे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और पूज्य सिंधी पंचायत के आधुनिकीकरण के क्षेत्र में कई सराहनीय व ऐतिहासिक कार्य किए। समाज और जनकल्याण के लिए दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
कल निकलेगी अंतिम यात्रा दिवंगत मुरलीधर केवलानी की अंतिम यात्रा कल सुबह 11:30 बजे उनके निज निवास स्थान से प्रस्थान कर देवेंद्र नगर मुक्तिधाम (धामशाल) तक जाएगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।



















