MP Gold Silver Price Today: अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। 5 अप्रैल 2025 को मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है।
भोपाल में सोने की कीमतें
BankBazaar.com के अनुसार, आज भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹8,475 और 1 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹8,899 पर बिक रहा है। यानी, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹84,750 और 24 कैरेट की कीमत ₹88,990 है। बीते शुक्रवार को यही भाव ₹86,000 (22 कैरेट) और ₹90,300 (24 कैरेट) थे।
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता की पहचान हॉलमार्क नंबर से होती है – जैसे 24 कैरेट पर 999, 22 कैरेट पर 916। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनते। इसीलिए ज्यादातर ज्वैलर्स 22 कैरेट में ही गहने बेचते हैं जिसमें लगभग 91% सोना होता है।
भोपाल में चांदी की कीमत
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां चांदी ₹1,12,000 प्रति किलो पर थी, वहीं आज इसकी कीमत घटकर ₹1,08,000 प्रति किलो हो गई है।