छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर के निवासियों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। 11 जून को शहर के कई हिस्सों में शाम के समय पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। यह असुविधा किसी तकनीकी खराबी नहीं बल्कि निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण होगी।
क्यों बंद रहेगी पानी की सप्लाई, क्या है वजह
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन और केबल कनेक्टिविटी का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसी वजह से पानी सप्लाई से जुड़े सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ेगा।इस मेंटेनेंस कार्य का सीधा असर शहर के बड़े जल आपूर्ति नेटवर्क पर पड़ेगा।
फिल्टर प्लांट रहेंगे बंद, पानी सप्लाई सिस्टम पर असर
मेंटेनेंस के दौरान रायपुर के प्रमुख जल शोधन संयंत्र प्रभावित रहेंगे। इनमें 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट शामिल हैं।इन प्लांटों के बंद रहने से शहर के कई जलागारों में शाम की सप्लाई बाधित होगी।
इन इलाकों में शाम को नहीं आएगा पानी
नगर निगम के अनुसार रायपुर के कुल 42 से अधिक क्षेत्रों में शाम के समय पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं
डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया) और संजय नगर सहित अन्य इलाके।
कब तक रहेगी समस्या, कब सामान्य होगा सप्लाई सिस्टम
नगर निगम जलकार्य विभाग के अनुसार 11 जून को सुबह की नियमित जलापूर्ति के बाद शाम की सप्लाई बंद रहेगी। हालांकि 12 जून की सुबह से पानी की आपूर्ति फिर से सामान्य कर दी जाएगी।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें ताकि शाम के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।



















