छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी; जानें किसे कहां भेजा गया

  रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बुधवार को वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 64 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है. सभी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आदेश के अनुसार कई उप वनमंडलाधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वनमंडलों में नई जिम्मेदारी दी गई है. राम कुमार सिदार को कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम में मंडल प्रबंधक बनाया गया है, जबकि विजेंद्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी बस्तर पदस्थ किया गया है. अमिता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नवा रायपुर में उप प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है.

इसी तरह कुमार सिंह कंवर को बैकुंठपुर, एम.एल. सिदार को जिला यूनियन रायगढ़, अवधेश सिंह को जिला यूनियन सूरजपुर और नितिश रावटे को उप वनमंडलाधिकारी बेमेतरा पदस्थ किया गया है. वहीं कई अधिकारियों को जिला यूनियन, वनमंडल और वन्यजीव से जुड़े पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आदेश में सामान्य परिक्षेत्र के अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है. विकास चंद्राकर को कानन पेंडारी मिनी जू, बिलासपुर का अधीक्षक बनाया गया है. वहीं मयंक सिंह, प्रखर नायक, मणिकांत वर्मा, शिखा झा और अन्य अधिकारियों को अलग-अलग वन क्षेत्रों एवं परियोजनाओं में जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा नुसरत सबा को जिला यूनियन गरियाबंद में उप प्रबंधक, अर्पित राय को ओड़गी का उप वनमंडलाधिकारी तथा ऐश्वर्य चंद्राकर को सीतापुर का उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है. श्वेता कुमारी सिंह को राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर में सहायक वन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. आदेश के अंतिम हिस्से में यामिनी पोतदार को सहायक वन संरक्षक (वन मुख्यालय), नवा रायपुर, भोमिका श्रीमाली को नंदनवन रायपुर का अधीक्षक, गुलशन कुमार साहू को अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में सहायक संचालक और नदीम कृष्ण बरिहा को कोंटा का उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है.

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से की गई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी.

देखें आदेश की कॉपी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *