महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले, एसएसपी ने जारी किए आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नई तबादला सूची जारी करते हुए आठ निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को वैशाली नगर थाना प्रभारी के पद से हटाकर एसीसीयू दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक प्रमोद रूसिया को एसीसीयू दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक महेश ध्रुव को नियंत्रण कक्ष भिलाई से स्थानांतरित कर धमधा थाना प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक अनिल पटेल को उतई थाना प्रभारी से नंदनी थाना प्रभारी के पद पर भेजा गया है।

निरीक्षक राजकुमार लहरे को पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक विजय यादव को सुपेला थाना से स्थानांतरित कर पुरानी भिलाई थाना की कमान सौंपी गई है।

निरीक्षक अंबर सिंह को पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना प्रभारी बनाया गया है।

निरीक्षक राजेश साहू को स्मृति नगर चौकी से उतई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

दो उप निरीक्षकों की भी बदली गई पदस्थापना

उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर छावनी थाना प्रभारी बनाया गया है।उप निरीक्षक अमित अंदानी को छावनी से स्थानांतरित कर स्मृति नगर चौकी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की पुलिसिंग में सुधार, बेहतर समन्वय और कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *