IPL 2025: BCCI का बड़ा फैसला, सभी 13 मैदानों पर होगी ओपनिंग सेरेमनी


IPL 2025 का रोमांच दोगुना होने वाला है! इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी 13 आयोजन स्थलों पर ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने का फैसला किया है। इससे पहले, हर सीजन में सिर्फ पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होती थी, लेकिन अब सभी मैदानों पर यह आयोजन होगा।
स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2025 की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी। इसमें बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगेगा, जहां श्रेया घोषाल और दिशा पटानी समेत कई कलाकार परफॉर्म करेंगे।
BCCI के इस फैसले का मकसद फैंस के अनुभव को और शानदार बनाना है। सभी 13 स्टेडियमों में पहले मुकाबले से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिससे हर शहर में दर्शकों को एक अलग अनुभव मिलेगा।
आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता और बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच ईडन गार्डन में होगा और इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
इस बार IPL न सिर्फ रोमांचक क्रिकेट बल्कि बड़े स्तर पर एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगाने वाला है!