हर घर की छत पर उगाएं जहरमुक्त सब्जियां” — उर्मिला शर्मा

प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा आयोजित पौधों की कलम आदान-प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने प्रकृति प्रेमियों को अपनी-अपनी कॉलोनियों एवं घरों की बागवानी को संवारने तथा आगामी गार्डन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उद्यानिकी विशेषज्ञ उर्मिला शर्मा ने ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती, बिना जमीन के छत पर सब्जियां उगाने तथा घर पर प्राकृतिक खाद तैयार करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “आओ चलें ऑर्गेनिक की ओर—जहर मुक्त भोजन, रोग मुक्त जीवन।” उन्होंने बताया कि सही तरीके से बागवानी करने पर कम लागत में एक पौधे से अनेक पौधे तैयार किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन सुधा केसरवानी एवं समापन सर्वत्र सेठी ने किया।

कार्यक्रम में मोहन वर्ल्यानी, राम खटवानी, मनीषा त्रिवेदी, शिल्पी नागपुरे, सुधा केसरवानी, लक्ष्मी यादव, एस.के. टाग, सर्वत्र सेठी, अनिल वर्मा, प्रेमचंद कोटियार जैन, कुसुम नाथ्यानी, रश्मि परमार सहित अनेक प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *