राजधानी में सिंधी समाज की सबसे बड़ी पंचायत ‘पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत’ द्वारा एक भव्य ‘मुखी संवाद’ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर के 100 से अधिक मुखियों और 700 से ज्यादा गणमान्य नागरिकों तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री रमन डेका जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से आयोजन की विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, आसूदाराम वाधवानी, महेश रोहरा, बलराम आहूजा, साईं मुरलीधर उदासी, रमेश मिरघानी, महिला अध्यक्ष दीक्षा रामानी और प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास रूपरेला मंचासीन रहे। संवाद के दौरान प्रदेश के 100 से अधिक मुखियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को पुरजोर तरीके से रखा, जिस पर पंचायत ने एकजुटता दिखाते हुए जल्द ही सभी समस्याओं का उचित समाधान करने का भरोसा दिलाया। इस पूरे कार्यक्रम का बेहद सफल संचालन तनेश आहूजा ने किया। इस ऐतिहासिक मुखी संवाद में मुरलीधर केवलानी, अशोक मखीजा, अशोक नेनवानी, प्रताप थारवानी, भरत रमानी, देवानंद शर्मा, अनीश बजाज, लद्धाराम नेनवानी, ब्रह्मानंद बजाज, परमानंद चिमनानी, मनीष पंजवानी, अनिल लाहौरी, महेश mata, ललित गोलानी, संजय जयसिंग, अप्पू वाडिया, मनोहर चंदानी, डी.डी. आहूजा, कैलाश बलानी, हरीश दरयानी, प्रकाश नानकानी, राम गिडलानी, मुखी सामन दास, जोधाराम वाधवानी और प्रकाश पंजवानी समेत प्रदेश के तमाम प्रमुख गण उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन बलराम आहूजा ने किया



























