सोने-चांदी के भाव में आज आई नरमी, MCX पर दोनों धातुओ के दाम गिरे; जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरो के रेट

 सोना : खरीदने या निवेश की तैयारी कर रहे लोगो के लिए आज बाजार से मिली खबर अहम है। 21 सितंबर को घरेलू वायदा बाजार मे सोने और चांदी की कीमतों मे गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने का भाव 583 रुपये टूटकर 1,53,798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी भी 713 रुपये सस्ती होकर 2,40,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली मे सोने का भाव कितना है

राजधानी दिल्ली मे 24 कैरेट सोने की कीमत फिलहाल 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वही 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता मे आज के रेट

मुंबई और कोलकाता के सराफा बाजार मे 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन दोनों शहरो मे 22 कैरेट सोना 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु मे भी भाव मे नरमी

चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु मे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन शहरो मे 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

सोने की तेजी के बाद अब क्यों आई गिरावट

पिछले साल सोने ने अंतरराष्ट्रीय बाजार मे शानदार प्रदर्शन किया था। कीमतों मे 75 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी, जिसे 1979 के बाद की सबसे मजबूत तेजी मे से एक माना गया।इसके बाद भी कई महीनों तक सोने को मजबूती मिलती रही। आर्थिक अनिश्चितता, बाजार मे बढता जोखिम और निवेशकों की सुरक्षित निवेश विकल्पो की तलाश ने गोल्ड की मांग को सहारा दिया।

निवेशकों के लिए सोना क्यों बना पसंदीदा विकल्प

जब शेयर बाजार समेत अन्य जोखिम वाले निवेश विकल्पो मे अनिश्चितता बढती है, तो निवेशक अक्सर अपने पैसे का एक हिस्सा सोने जैसे सुरक्षित माने जाने वाले एसेट मे लगाने की ओर बढते है। यही वजह रही कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता के दौर मे सोने की कीमतों को लंबे समय तक समर्थन मिला।हालांकि, मौजूदा समय मे कीमतों मे कुछ नरमी दिखाई दे रही है। ऐसे मे सोना खरीदने वाले ग्राहको के लिए आगे के कारोबारी सत्रो मे कीमतों की दिशा पर नजर रखना जरूरी होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *