गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉ. आस्था उदासी को मिली MBBS की उपाधि; पिता स्वामी हंसदास जी महाराज ने बताया गुरु कृपा का परिणाम

भोपाल, 13 नवंबर 2026। राजधानी के प्रतिष्ठित गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में शैक्षणिक सत्र 2020 बैच का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले भावी चिकित्सकों को उपाधियां प्रदान की गईं।

समारोह के दौरान 2020 बैच की होनहार छात्रा डॉ. आस्था उदासी को एमबीबीएस (MBBS) की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर परिवार और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखा गया। पारंपरिक दीक्षांत परिधान में सजीं डॉ. आस्था उदासी ने अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता के निरंतर मार्गदर्शन को दिया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके पिता, अखिल भारतीय सिंधु संत समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं विश्वविख्यात संत स्वामी हंसदास जी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आस्था की यह सफलता और चिकित्सा क्षेत्र की यह उपलब्धि जगद्गुरु भगवान श्रीचंद्र जी की परम कृपा, पूज्य गुरुदेव स्वामी संतदास साहिब जी के पावन आशीर्वाद तथा समस्त स्नेहीजनों की शुभकामनाओं का सुखद परिणाम है।

यह शुभ समाचार मिलते ही पूज्य संत समाज, देश भर की पूज्य पंचायतों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, महिला संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों और युवा वर्ग सहित देश-विदेश के स्नेहीजनों व शुभचिंतकों के बधाई संदेशों का तांता लग गया। समारोह में उपस्थित चिकित्सा संकाय के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों ने सभी नव-चिकित्सकों को मानव सेवा के संकल्प और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

बधाई प्रेषित करने वालों में अभा सिंधु संत समाज के संरक्षक, महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज (भीलवाड़ा), अध्यक्ष, महंत खिम्यादास जी (सतना) उपाध्यक्ष,महंत अनंतपुरी गोस्वामी जी (रायपुर), कोषाध्यक्ष, महंत स्वरूपदास जी (अजमेर), महंत गणेशदास जी (भीलवाड़ा), महंत श्यामदास जी (किशनगढ़) महंत ईश्वरदास जी (सतना), महंत पुरुषोत्तमदास जी (सतना) महंत जगन्नाथ जी (अयोध्या), महंत माधवदास जी (इंदौर), महंत संतोखदास जी (सतना), महंत कमलदास जी (रीवा) स्वामी अशोकानंद जी (जबलपुर),महंत तुलसीदास जी (भोपाल), साईं कृष्णदास जी (चक्करभाटा) सर्व संत समाज एवं ब्राह्मण समाज के अलावा पूज्य सेंटल पंचायत के अध्यक्ष सरदार प्रहलाद सिंह, राजेश खटवानी (USA), सिमरन सतीश पेसवानी (UAE) डॉ.अशोक कमल चैनानी (USA) नानकराम भंभानी (Jakarta), कैलाश मनवानी (UAE), मूलचन्द भाटिया (USA), गोविन्द केवलरामानी (USA), कैलाश मनवानी (UAE) रोशनी भारत हरजानी (UAE), गोविंद चोइथरामनी (UAE), अमर मंजानी, रमेश मंजानी (भुसावल) राकेश मंजानी (नागपुर), दिलीप सितानी (सीधी), धनराज पुरस्नानी (पाचोरा) संजू आयलाणी (उल्हा.), संजय वासवानी (महासमुंद), नरेश सुखवानी (कोटा), पुरुषोत्तम बदलानी (रायपुर), जीतू चेलानी (नागपुर), भगवानदास प्रयाणी (जयपुर), गोपीचंद नाथानी (छिंदवाड़ा), हरीश जगवानी (अनूपपुर) अनिल आगा (इंदौर), देवकी मिश्रा (मुंबई), वरिष्ठ पत्रकार नागपाल जी (नागपुर) मनोज खुशलानी (मुंबई), हरीश खुराना (नागपुर), दिनेश राजाई (भावनगर) किशोर दीक्षित (भुवनेश्वर) हरभजन सिंह (दिल्ली) मुरली मदनानी (देवलाली) सुरेश पोपटानी (जगदलपुर) लद्धाराम ठारवानी, महेश ठारवानी, नरेश काली, पार्षद दीनानाथ वर्मा, प्रकाश शिवनानी, गोपाल पूरी, अजय माधवानी, कैलाश कोटवानी, गोपाल पूरी, मनोज तनवानी, राजकुमार टिलवानी, गिरधारी गंगवानी, पप्पू मंजानी, अशोक रोहिड़ा, सुमित मांजवानी, शंकर कृष्णानी, सचिन डुडानी, अंकुर बहेत्रा, संजय शिवनानी, जयपाल पूरी, श्रीचंद्र कोटवानी, गुलाब शिवनानी, श्याम ग्वालानी, महेश लेडवानी, बलराम वाटवानी,अमित डिगवानी, विनोद पुरुस्वानी, जयराम गंगवानी, दिलीप आसनानी, गुलाब साहनी, महेश हिरवानी, हरीश वाधवानी, रमेश वाधवानी, लक्ष्मण शिवनानी, दीपक जियानी, प्रहलाद चेलानी, मुकेश ठारवानी, किशोर ठारवानी, सुमित रामचंदानी, कैलाश जसूजा, सुभाष जसूजा, माधव बजाज, भगवानदास ठारवानी, रमेश प्रताप सिंह, रोहित बाजपेयी, एल एम मिश्रा, आर पी त्रिपाठी, उमेश पांडे,अरुण मिश्रा,विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, पत्रकार कमलेश रायचंदानी (भोपाल) पत्रकार लेखराज मोटवानी, पत्रकार प्रमोद मिश्रा “गुड्डू” पत्रकार, डिंपल शर्मा (रायपुर), विजय दूसेजा (बिलासपुर) आदि प्रमुख रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *