देवराज ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन

महासमुंद। नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज बघेल ने अपना जन्मदिन स्थानीय दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया। उन्होंने बुजुर्गों को शाॅल, सेब, केला वितरण कर उनका कुशलक्षेम पूछा। तथा आश्रम के कर्मचारियों से यहां रहने वाले बुजुर्गों के उचित देखभाल की बात कही। देवराज ने कहा कि किसी बुजुर्ग को ये दिन ना देखना पड़े कि उन्हें वृद्धाश्रम में रहने विवश होना पड़े। परिवार में संस्कारों की कमी, छोटा व सीमित परिवार की चाह में लोग अपने बुजुर्गों को बोझ समझकर अपने से अलग वृद्धाश्रम में छोड़ देते हैं। ये बुजुर्ग भले ही शारीरिक रूप से कार्य करने में असक्षम हो लेकिन, उनके अनुभव व मार्गदर्शन सदैव सही मार्ग दिखाता है। उन्हें बोझ समझकर वृद्धाश्रम में ना छोड़े, अपितु उनका सेवा कर पुण्य प्राप्त करें। वृद्धाश्र में फल, शाॅल वितरण के दाैरान बड़ी संख्या में मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, परिवार जन, गणमान्य नागरिक व आश्रम के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *