चेट्रीचंड्र पर शासकीय अवकाश की मांग रखना…प्रत्येक पंचायत में दो युवा-दो महिला वक्ता आवश्यक

प्रत्येक पंचायत में दो युवा-दो महिला वक्ता आवश्यक

शादी व रिसेप्शन को खर्चीला होने से बचाएं

रायपुर।।आज संध्या 8बजे से छग सिंधी सेवा महापंचायत के पदाधिकारियों-मुखीगण की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन “वृंदावन हाल सिविल लाइन” में रखा गया,जिसका विषय “प्रदेश स्तरीय मुखी सम्मेलन तिल्डा” की पूर्व तैयारी हेतु रखा गया।।
पंचायत के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी से विस्तार से बताया, कि प्रथम सत्र में संयोजक चेतन तारवानी- इंदर डोडवानी- किशोर आहूजा- गोविंद वाधवानी ने बैठक के विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया,19 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 10बजे से संध्या 6बजे तक चलने वाले “मुखी सम्मेलन” हेतु रखी गई महाबैठक का विषय: समाज के युवा वर्ग में जिन कुरीतियों ने जन्म लिया है,वे अत्यंत चिंताजनक हैं,जिससे वरिष्ठजन चिंतित हैं।।

संस्थापक श्रीचंद सुंदरानी-चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी-पंचायत अध्यक्ष अमर गिदवानी- महासचिव जीतू बडवानी के अनुसार प्रथमतः विवाह में होने वाली देर का विषय प्रासंगिक होगा।।विवाह उपरांत परिवार वालों के दखल अंदाजी के कारण घर टूट रहे हैं,तलाक के केस आने लगे हैं।।तलाक हो जाने से एक परिवार जैसे बिखर सा जाता है,उन्हें समाज में रहते हुए भी नारकीय जीवन जीना पड़ता है।। आज 30-40 वर्ष के युवा विवाह बंधन में नहीं बंधना चाहते।।जिसका कारण पढ़ाई,कैरियर निर्माण को बताया जाता है,वरन विवाह के प्रति उदासीनता को प्रमुख समझा जा रहा है।। परिणामस्वरूप सभी समाज में अभी से भारत वर्ष की जनसंख्या का संतुलन भी बिगड़ने लगा है,आज एक जोड़ा एक संतान का रिवाज जो चल पड़ा है।।

महिला टीम अध्यक्ष भावना कुकरेजा एवं युवा अध्यक्ष राशि बलवानी-वरिष्ठ राधा राजपाल की राय से मुखीजन में तलाक के केस से बचने पंचायत अपने नियम कायदों को सख्त कर दोषी परिवार पर सामाजिक प्रतिबंध लगाना आवश्यक है।।

राजनांदगांव से रूपचंद भीमनानी -शदाणी दरबार से करमचंद गावड़ा-नंदलाल साहिता एवं पूर्व सिंधी साहिति बिरादरी अध्यक्ष अमित जीवन ने अपने उद्बोदन में कहा, प्रत्येक ईकाई पंचायत में महिला पंचायत को सक्रिय बनाने का विचार है,जो शादी के बाद वापस घर आई कन्या से परिवार की पूरी-पूरी जानकारी एवं कारण जानकर उसका समाधान करेंगी।।उन्हें सहन- शीलता का पाठ पड़ाएंगी।।जो पहले के बुजुर्ग किया करते थे।।

कोषाध्यक्ष सुदेश मंध्यान,उपाध्यक्ष राजेश गुरनानी,युवा अध्यक्ष महेश आहूजा के अनुसार आज की पीढ़ी का एक वर्ग जिनकी रूचि सट्टा जुआ आदि खेलने की हो गई है, उन्होंने एक अलग ही राह चुनी है,जो आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत शोचनीय है।।वहां जानकारी के अभाव में बच्चे अपने भविष्य से खिलवाड़ करने लगे हैं।।
तिल्डा मुखी सम्मेलन में वक्ता अधिक संख्या में होने से प्रत्येक मुखी 3मिनट में अपनी बात रखेंगे।। “तिल्डा मुखी सम्मेलन” में प्रमुखता से यह प्रस्ताव रखना है,कि प्रत्येक पंचायत से युवा वर्ग-महिला वर्ग के दो-दो वक्ता रखना आवश्यक होगा।।

अंत में राधाकिशन सुंदरानी ने आगंतुक का आभार प्रदर्शन व साधुवाद किया।।बैठक में प्रमुख रूप से राजेश वासवानी,अशोक मलानी,अमरदास खट्टर,सुरेश सुखीजा, विजय मथानी,विजय इसरानी आदि 100 सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *