छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए IAS अधिकारी, अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पाण्डेय को मिली पदोन्नति

 रायपुर। छत्तीसगढ़ को तीन नए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी मिले हैं। इनमें अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पाण्डेय शामिल हैं। विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों अधिकारियों को आईएएस संवर्ग में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

15 अक्टूबर को जारी हुई अधिसूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 15 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की। इसके माध्यम से अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पाण्डेय को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।तीनों अधिकारियों को आईएएस अवार्ड मिलने से छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढांचे में तीन नए अधिकारी शामिल हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *