जशपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश: पहाड़ से टकराया विमान, आग की लपटों का वीडियो वायरल

जशपुर। जिले के नारायणपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।

वीडियो में दिखीं तेज आग की लपटें, बढ़ी चिंता
घटना के बाद सामने आए वीडियो में पहाड़ी इलाके से तेज आग की लपटें उठती नजर आ रही हैं। इस दृश्य ने हादसे की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। फिलहाल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यात्रियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं, जांच जारी
अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे या कोई यात्री मौजूद था भी या नहीं। प्रशासन इस संबंध में जानकारी जुटा रहा है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

एसएसपी खुद पहुंचे घटनास्थल, बचाव कार्य की तैयारी तेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *