बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO सर्टिफाइड ट्रेन


भारतीय रेलवे की बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है, जिससे यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली ISO प्रमाणित ट्रेन बन गई है। यह उपलब्धि उच्च गुणवत्ता, बेहतर संचालन, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री संतुष्टि का प्रमाण है, जो भारतीय रेलवे की सेवा सुधार और नवाचार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह प्रमाणन गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (QMS) के उच्चतम मानकों पर आधारित है। किसी संगठन या सेवा को यह प्रमाणन तभी मिलता है जब वह निम्नलिखित मानकों पर खरा उतरता है:
✅ उच्च ग्राहक संतुष्टि और निरंतर गुणवत्ता सुधार
✅ बेहतर संचालन, सुरक्षा और रखरखाव प्रक्रिया
✅ समयबद्धता, स्वच्छता और विश्वसनीयता
✅ यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना
मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने बताया कि यह उपलब्धि रेलवे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और सेवा समर्पण का नतीजा है। उन्होंने रेलवे परिवार को इस सफलता पर बधाई दी।
इस वंदे भारत रेक का रखरखाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर कोचिंग डिपो में किया जा रहा है। यहां के अधिकारियों, सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने नई तकनीक और दक्षता के साथ इस ट्रेन के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
ISO प्रमाणन मिलने के बाद यह ट्रेन उच्च मानकों के साथ यात्रियों को बेहतरीन यात्रा अनुभव देने के लिए तैयार है।